फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस ने मारा छापा

Thu, 06 Jun 2019 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कप्तानगंज पुलिस ने कच्ची शराब बनाने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथौली बाजार। कप्तानगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के अवैध शराब के कई ठिकानों पर छापा मारा। बड़े पैमाने पर लहन और कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। लहन को नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


एसआई महेंद्र यादव और दीनानाथ पांडेय की अगुवाई में पुलिस ने फर्दहां, मथौली बाजार, अकटहां और हरपुर बाजार आदि ईंट-भट्ठों पर छापा मारा। कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त होनी वाली लहन, नौसादर, यूरिया और करीब 40 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद की गई।

इस मौके पर रांची निवासी बेघनाथ उराव और विनीता उराव का पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया। इस दौरान कांस्टेबल सुनील सिंह, रामसदन यादव, सुमन यादव आदि मौजूद रहे। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि ईट भट्ठा मालिक और उनके मैनेजर के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें