संतकबीरनगर। गंभीर आरोपों से घिरे सर्विलांस सेल में तैनात सिपाही को सोमवार की शाम एसपी ने निलंबित कर दिया। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि सर्विलांस सेल में तैनात आरक्षी संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों को संज्ञान में लेते हुए इनके द्वारा अपने कर्तव्यों एवं राजकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं उदासीनता परिलच्छित किए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए इनके विरुद्ध विभागीय जांच अपर पुलिस अधीक्षक दो दी गई है। सात दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिए गए हैं।