फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
बरहज। नगर के पटेल नगर निवासी मन्नू जायसवाल पुत्र स्व.मुरलीधर जायसवाल ने पुलिस से पुत्री के ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने पुत्री के पति सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न आदि का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी मन्नू जायसवाल की पुत्री खुशबू की शादी गोरखपुर जिला के कौड़ीराम में हुई है। मन्नू ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि पुत्री की शादी के बाद से ससुराली दहेज के लिए दबाव बनाते थे। उसका कहना है कि पति नरेंद्र पुत्र दीनानाथ, जेठ सुरेंद्र जायसवाल और सास लालती देवी दो लाख नगद और मोटरसाइकिल दहेज मांगते हैं। मांग न पूरी कर पाने पर सभी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर सभी दहेज उत्पीड़न आदि का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें