फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की सूचना पर पुलिस परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के एक स्कूल की छात्रा के अपहरण की सूचना पर कोतवाली पुलिस आधे घंटे तक परेशान रही। काफी प्रयास के बाद कोतवाली पुलिस ने नगर के हरैया पेट्रोल पंप से उसे खोज निकाला। छात्रा के मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। लार थानाक्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी नगर के एक स्कूल में 9वीं में पढ़ती है। किशोरी मंगलवार को स्कूल नहीं पहुंची। दूसरे के मोबाइल से दोपहर 12 बजे परिवार वालों सूचना दी कि दो बाइक सवार उसका अपहरण कर लिए हैं। अपहरण की बात सून परिवार के लोगों ने आनन-फानन में लार पुलिस को सूचना दी। जिस पर लार पुलिस ने मामला कोतवाली पुलिस का होने के कारण कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस छात्रा को खोजने के लिए इधर उधर दौड़ती रही। सूचना के आधे घंटे बाद हरैया के पेट्रोल पंप छात्रा को खोज को निकाला। इस बाबत एसआई रविंद्र यादव ने बताया कि छात्रा ने अपने घर अपहरण की झूठी सूचना दी थी। वह बस से सलेमपुर स्कूल आती है। बस छूट जाने के वजह से वह स्कूल नहीं पहुंच सकी। इस लिए वह अपहरण की झूठी सूचना परिवारवालों को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें