फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र के नौगों गांव की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर) । क्षेत्र के नौगों गांव में देवरानी- जेठानी के बीच गुरुवार की शाम को हुए विवाद में बड़े भाई ने जिला बदर अपराधी छोटे भाई को गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी। जबकि मारपीट के दौरान ही बड़े भाई की पत्नी का सिर भी फूट गया। घटना से अफरा- तफरी का माहौल कायम गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 नंबर की टीम ने गोली से घायल युवक को पहले सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। उसी बीच मेंहदावल एसओ भी मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोली से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नौगों गांव निवासी चंद्रहास उर्फ टुनटुन दूबे और उनके छोटे भाई हरिभक्त उर्फ जुन्नार दूबे की पत्नियों के बीच गुरुवार की शाम किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। उसके बाद सूचना पर दोनों भाई घर पहुंच गए और आपस में कहासुनी किए। बात बढ़ गई और बड़े भाई ने हरिभक्त दूबे को गोली मार दी। मारपीट के दौरान ही चंद्रहास दूबे की पत्नी निर्मला का भी सिर फूट गया। घटना के बाद अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किसी ने डायल 100 नंबर पर घटना की सूचना दे दिया। उसके बाद डायल 100 नंबर की टीम मौके पर पहुंच गई और गोली से घायल हरिभक्त दूबे को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। डॉक्टर रंजीत अग्रहरि ने बताया कि हरिभक्त दूबे के सीने में दाहिने तरफ गोली लगी है। जबकि निर्मला नाम की महिला का भी सिर फूटा हुआ था। दोनों का उपचार किया गया। जबकि एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि चंद्रहास दूबे और हरिभक्त दूबे सगे भाई है। 21 जुलाई को डीएम कोर्ट ने हरिभक्त दूबे को जिला बदर घोषित कर दिया था। 27 जुलाई में नोटिस भी तामिल करा दिया गया था। जिला बदर अपराधी हरिभक्त दूबे की निगरानी भी की जा रही थी। पुलिस की डर की वजह से वह घर पर नहीं रहता था। शाम को दोनों भाईयों की पत्नियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बाद में पत्नियों के बुलाने पर दोनों भाई घर पर पहुंच कर आपस में विवाद कर लिए। आरोप लगा है कि चंद्रहास ने अवैध असलहे से अपने छोटे जिलाबदर अपराधी भाई हरिभक्त दूबे को गोली मार दी। जबकि चंद्रहास और उसकी पत्नी निर्मला को भी चोटे आई है। वैसे अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें