संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने लुटेरे गैंग के तीन सदस्यों पर गुरुवार की शाम को गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किया। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि खलीलाबाद शहर के मोतीनगर निवासी शमशाद पुत्र सनाउल्लाह,माली टोला निवासी अली रजा उर्फ अली रज्जन पुत्र मोहम्मद हबीब और बस्ती जनपद के कोतवाली क्षेत्र के चईयाबारी निवासी भोलू गुप्ता उर्फ नवरत्न पुत्र केशरी लाल गुप्ता का एक संगठित गिरोह है। यह गैंग आर्थिक भौतिक लाभ के लिए हत्या कर सामान लूटने का अभ्यस्त हो चुका है। इस गैंग का लीडर शमशाद है। इस गैंग पर अकुंश लगाने के लिए तीनों अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।