फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत की कुंडी से लटकता मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छत के कुंडे से लटकता मिला बीएससी की छात्रा का शव
विज्ञापन

फोटो
मौके पर मिला क्षत्रिग्रस्त मोबाइल, महुली थाना के घोरहट गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धनघाट। महुली थाना क्षेत्र के घोरहट गांव में शुक्रवार सुबह 19 वर्षीय छात्रा का शव छत के कुंडे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का क्षत्रिग्रस्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

घोरहट निवासी स्वर्गीय झिनकू केवट की बेटी सरिता बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की देर शाम खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चली गई। मां राजपति देवी कमरे बाहर सो गई। शुक्रवार सुबह मां कमरे में सो रही बेटी को जगाने गई तो बेटी का शव छत के कुंडे में रस्सी के सहारे लटक देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महुुली थाने के एसआई राम प्रवेश यादव ने बताया कि छात्रा के बारे में आसपास और परिजनों से जानकारी ली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें