बिजली गिरने से मां-बेटी समेत तीन झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पिड़िया बेलहरा में बृहस्पतिवार की रात हल्की बारिश के बीच बिजली गिरने से घर के बरामदे में बैठीं मां-बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन इन्हें सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार की देर शाम बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात करीब 10 बजे तेज आवाज के साथ बिजली तड़की। पिड़िया बेलहरा गांव में घर के बरामदे में बैठकर अलाव ताप रहीं 50 वर्षीय प्रेमशीला पत्नी नंदलाल, 18 वर्षीय बेटी रीमा तथा 24 वर्षीय राजकुमार पुत्र बेकारू पर बिजली गिर गई। तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। जिला अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है।