फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के कुंडे से लटकता मिला युवक का शव

Tue, 28 Aug 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
युवक का शव कमरे में छत के कुंडे से लगे फंदे में लटका पाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेलहर। बखिरा थाना क्षेत्र के भेड़ौरा पिकौरा गांव में मंगलवार को 30 वर्षीय युवक का शव कमरे में छत के कुंडे से लगे फंदे में लटका पाया गया। घरवालों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


भेड़ौरा पिकौरा गांव निवासी रामनरायण पांडेय के दरवाजे पर मंगलवार की दोपहर में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने घर के एक कमरे में फंदे से लटके रामनरायण के पुत्र मनोज पांडेय (30) का शव देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर बाहर कमरे में पहुंची मनोज की पत्नी चीख पड़ी।

आसपास के लोग भी पहुंचे और इसकी सूचना रामनरायण पांडेय के अलावा बखिरा पुलिस को दी गई। घटना के वक्त घर में मनोज की पत्नी व बच्चों के अलावा कोई अन्य मौजूद नहीं था। मौके पर पहुंची बखिरा पुलिस को मनोज के पिता रामनरायण पांडेय ने बताया कि घर के अन्य सदस्य अलग अलग कार्यों से बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि मनोज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और गोरखपुर के एक चिकित्सक के यहां से इलाज हो रहा था। मनोज की छह वर्ष की बेटी सौम्या और सात माह का बेटा आकाश है। बखिरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें