फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदल कर पैसा निकालने वाले दो युवक गिरफ्तार

Tue, 12 Feb 2019 11:04 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से दूसरे का एटीएम बदलकर रुपये निकालने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इनके खिलाफ गोरखपुर जिले में भी कई थानों में केस दर्ज है।
विज्ञापन


एसपी आकाश तोमर ने पत्रकारों को बताया कि एटीएम बदलकर लोगों के खाते से रुपये निकालने वाले गैंग की पुलिस तलाश कर रही थी। मंगलवार को खलीलाबाद कोतवाल प्रदीप सिंह और स्वाट टीम प्रभारी करूणाकर पांडेय ने एक गोपनीय सूचना पर खलीलाबाद शहर के ओरिएंटल बैंक के पास से संतोष श्रीवास्तव पुत्र शेषनाथ श्रीवास्तव निवासी आदर्श नगर कालोनी बशारतपुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर और बृजेश कुमार पांडेय पुत्र चौथी पांडेय निवासी कपरवार थाना बरहज जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए युवकों के पास से 26400 रुपये, नौ एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, बिना नंबर की स्कूटी व चार मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे दोनों एटीएम बूथों के आसपास घूमते रहते हैं और सीधे साधे लोगों की सहायता करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। बदले गए एटीएम कार्ड से दूसरी जगह जाकर या तो नकद पैसे निकाल लेते हैं या सामान की खरीददारी कर लेते हैं।
विज्ञापन


बदलते समय उनको दूसरा एटीएम कार्ड दे देते हैं जिससे कार्डधारक को शक न हो। उनके पास से बरामद एटीएम कार्ड दूसरों से बदले गए हैं। जिन कार्ड में पैसे समाप्त हो जाता है या उसके मालिक खाता लाक करा देते हैं उसे ही अगले शिकार के लिए प्रयोग करते हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें