फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली को लेकर टैक्सी चालक को पीटा

विज्ञापन
marpeet - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। नगर पंचायत मेंहदावल टैक्सी स्टैंड पर वसूली को लेकर एक चालक व ठेकेदार केे सहयोगियों के बीच मारपीट हुई। जिससे मौके पर अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। बाद में पीड़ित चालक ने थाने पहुंच कर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डमरुबर निवासी चालक विशाल मिश्र का आरोप है कि वह अपनी जीप से सरफरा से कुछ श्रमिकों को लेकर खलीलाबाद स्थित रेलवे गोदाम पर लेकर प्रत्येक दिन जाता है। बुधवार को भी दस श्रमिकों को लेकर नगर पंचायत के बस स्टैंड पर स्थित टैक्सी स्टैंड पर अपनी गाड़ी को लेकर पंहुचा था। उसी बीच टैक्सी स्टैंड के ठेकेदार के चार पांच लोगों ने उसकी गाड़ी को घेर लिया। आरोप है कि लोग उसके साथ छीना झपटी करने लगे। कुछ श्रमिकों ने जब विरोध जताया तो लोगों ने उन श्रमिकों को भी मारने- पीटने लगे। झगड़ा बढ़ता देख आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। उसके बाद वह और श्रमिक सुरक्षित बच पाए। पीड़ित ने मारने-पीटने वालों पर कार्रवाई की मांग की। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल में वसूली को लेकर मारपीट होने की बात सामने आई है। इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें