फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)।महुुुली क्षेत्र के दौलतपुर की रहने वाली विवाहिता ने अपने पति ,सास,ससुर के खिलाफ शनिवार को दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।अंबेडकर नगर जनपद के हंसवर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी बेदीराम की पुत्री शालीनी ने महुली पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी शादी महुली क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी राजकुमार पुत्र वीरेंद्र से हुई थी। 16 अगस्त की रात्रि उसके पति राजकुमार, ससुर वीरेंद्र दूबे व सास शशिकला ने 79 हजार नकद व मोटरसाईकिल के लिए उसे मारते पीटते रहे। इतना ही नहीं उसे जान से भी मारने की धमकी दिए। महुली पुलिस ने इस मामले में पति राजकुमार, ससुर वीरेंद्र दूबे व सास शशिकला के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा,उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें