फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पहले ही घर से निकला था रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन
भठवा गांव के रमेश का निकला शव
विज्ञापन

मेंहदावल। क्षेत्र के बलुअहवां के पास पेड़ में फंदे से लटकती मिली लाश की पहचान सोमवार को भठवा गांव निवासी रमेश ऊर्फ पप्पू पुत्र गनेश उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई। पत्नी रंजीता ने बताया कि वह 15 दिन पहले बच्चों के साथ अपने मायके चली गई थी। पति के गायब होने की सूचना पर बच्चों के साथ घर पंहुची। आसपास के लोगों ने बताया कि उसके पति करीब चार दिन पहले ही घर पर अपना मोबाइल और साइकिल रखकर कहीं चले गए। इसके बाद से उसने पति की खोज के लिए सभी रिश्तेदारों से संपर्क किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। इधर, बलुअहवां में लाश मिलने की सूचना पर वह थाने पर पहुंची तो शव अपने पति रमेश उर्फ पप्पू की होने की पुष्टि की। गांव के लोगों ने बताया कि रमेश की शादी 2005 में मेंहदूपार के पास स्थित जखिनिया गांव में रंजीता से हुई थी। उसकी तीनों बेटियां प्रतिभा छह साल, सलोनी तीन साल, निहारिका एक साल की हैं। पत्नी और बच्चों की परवरिश करने के लिए रमेश गांव में ही एक छोटी सी किराना की दुकान चला रहा था। इसका संचालन उसकी पत्नी के हाथों में था। रमेश गोरखपुर में रंगाई और पुताई का काम करता था। वह हफ्ते भर काम करने के बाद एक दिन के लिए घर पर आता रहता था। पत्नी के करीब दो हफ्ते पहले अपने मायके में जाने के बाद रमेश घर पर दो एक दिन के लिए आता था। गांव के लोगों ने बताया कि करीब चार दिन पहले ही वह घर पर आया था। इसके बाद घर पर ही अपनी साइकिल व मोबाइल रखकर गायब था लेकिन घर बंद रहने के कारण लोगों ने इसके बारे में जानकारी ढूंढने का प्रयास शुरू किया। इसकी सूचना फोन पर ही उसकी पत्नी को दिया गया। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें