दो पक्षों से सात लोगों पर केस दर्ज
बखिरा। क्षेत्र के समदा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष के भीम सिंह का आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर प्रतिवादी उसे गाली देने लगे। विरोध करने पर उदयभान सिंह, सुनीता व श्वेता ने उसे मारापीटा। दूसरे पक्ष के उदयभान सिंह की शिकायत पर आशुतोष उर्फ सूरज, भीम सिंह, सुरेश व नीलम के खिलाफ मारने-पीटने व गाली देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ सदानंद सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।