धनघटा पुलिस ने टप्पेबाजाों को पकड़ कर जेल भेजा।
- फोटो : अमर उजाला
धनघटा। धनघटा थाना पुलिस ने मंगलवार की रात टप्पेबाज गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नशीली गोली, अवैध असलहा और बाइक बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
धनघटा थाने पर तैनात इंस्पेक्टर क्राइम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि अपने सहयोगी चौकी इंचार्ज पौली धर्मेद्र तिवारी, एसआई विवेकानंद तिवारी के साथ मंगलवार की रात गस्त पर थे। मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि डुहिया पुल पर टप्पेबाजी व एटीएम से फ्राड करने वाले गिरोह के लोग मौजूद है। सूचना पर मौके पर जाकर दो बाइक पर सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। जिनकी पहचान बलवंत कुमार सैनी पुत्र स्वर्गीय सिद्धू प्रसाद सैनी हैंसर बाजार, धनघटा, जनार्दन यादव पुत्र राम हौसला यादव छतियारी थाना सिकरीगंज गोरखपुर, पवन कुमार यादव पुत्र श्रवण यादव छतियारी थाना सिकरीगंज गोरखपुर के रूप में हुई। तीनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से आठ सोने के जेवरात, 600 नशीली गोली, एक असलहा, कारतूस, दो बाइक, तीन मोबाइल फोन और 310 रुपये नकद बरामद हुआ। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे लोग गैंग बनाकर कार्य करते हैं। जो अलग-अलग स्थानों व जनपदों में घूमकर टप्पेबाजी व एटीएम से फ्राड करने के काम को अंजाम देते हैं। जिसमें अन्य कई लोग शामिल है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया गया है।