मेंहदावल। शुक्रवार की रात एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने नगर पंचायत मेंहदावल में कई जगहों पर छापेमारी की। इसमें चौक बाजार स्थित एक दुकान में करीब 100 लीटर देशी शराब बरामद की। एसडीएम के इस छापेमारी से चुनाव में अवैध रूप से चुनाव में प्रलोभन देने के लिए दारू का प्रयोग करने वालों में दहशत फैल गई।
इसमें करीब आधे दर्जन लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एसडीएम के साथ थानाध्यक्ष संतोष तिवारी भी मौजूद रहें। चेतावनी देते हुए एसडीएम के निर्देश पर पकड़े गए लोगों शनिवार की सुबह हिदायत के साथ छोड़ दिया गया। एसडीएम ने कहा कि मतदान के समय निकाय चुनाव में अपने पक्ष में मतदान कराने में अवैधरूप से दारू का प्रलोभन देना लोकतंत्र के साथ विश्वासघात केे समान है। आम मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हर एक मतदान केंद्रों पर धूम्रपान करना हानिकारक का बोर्ड लगवाया गया है।