संतकबीरनगर। नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारियों में प्रशासन तेजी के साथ जुट गया है। पहली दिसंबर को होने वाली मतगणना में किसी तरह की कोई खामी न रह जाए, इसके लिए डीएम और एडीएम खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
बुधवार को दोनों अधिकारियों ने मतगणना स्थल एचआरपीजी कॉलेज में पहुंच कर जायजा लिया और मातहतों को पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना की हिदायत दी। कहा कि किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को मतगणना एजेंट नहीं बनाया जाएगा। सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।
डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद तथा नगर पंचायत मगहर की मतगणना खलीलाबाद हीरालाल रामनिवास डिग्री कॉलेज में तथा नगर पंचायत हरिहरपुर की मतगणना का कार्य द्वावा विकास इंटर कॉलेज धनघटा तथा नगर पंचायत मेंहदावल की मतगणना का कार्य डीएबी इंटर कालेज मेंहदावल में होगी।
उसी परिपेक्षय में मतगणना स्थलों का मौके पर जा कर निरीक्षण किया गया। हीरालाल राम निवास डिग्री कॉलेज में जहां नगर पालिका परिषद खलीलाबाद और नगर पंचायत हरिहरपुर की मतगणना का कार्य होना है, वहां पर बैरिकेडिंग, टेबल व्यवस्था, प्रत्याशियों व उनके एजेंटों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही उनके आने-जाने के रास्ते तथा स्ट्रांग रूम से बैलेट बाक्शो के सुरक्षित ले आने ले जाने आदि की जानकारी प्राप्त की गई।
मौके पर मौजूद ठेकेदार को मतगणना कक्ष में जाली को और ऊंचा करने का निर्देश दिया। इससे कोई भी चुनाव कार्य में बांधा डालने वाले किसी तरह का बांधा न उत्पन्न करने पाए। आगे बताया कि खलीलाबाद में मतगणना स्थल में आठ सीसीटीवी कैमरा तथा मगहर के मतगणना स्थल छह सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के निर्देश दिया है। इसके साथ ही अधिकारियों एवं प्रेक्षक के बैठने आदि के लिए भी व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिया।
डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि मतगणना के दौरान सभी कार्य सीसी कैमरे के नजर में होगे। जिससे किसी तरह की गड़बड़ी होने की बात ही नही होगी और मतगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने की हिदायत है।
हीरालाल डिग्री कालेज के मैदान में नगर पालिका के तरफ से दो मोबाइल शौचालय, और पानी पीने के चार टैंकर तथा कॉलेज के बाहर भी पानी की चार टैंकर लगाए जाएंगे। डिग्री कॉलेज में कंप्यूटर कक्ष के बगल में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसमें मीडिया के प्रतिनिधियों के बैठने के साथ ही परिणाम की जानकारी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्हें प्रत्येक चक्र के मतगणना के परिणाम तुरंत मिलते रहेंगे।