फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक की मौत पर परिजनों ने उठाया पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पांच दिन पूर्व शनिवार की रात महुली क्षेत्र के भगवानपुर पश्चिमी निवासी एक युवक गांव के उत्तर दिशा में स्थित बाग में एक पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला था। इस घटना को लेकर परिजन जहां हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस मामले को आत्महत्या करार दे रही है। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक पुलिस ने अब तक उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं दी है। परिजनों ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

भगवानपुर पश्चिमी गांव निवासी अखिलेश गुप्ता (18) के भाई रमेश ने बताया कि शनिवार की रात करीब 9.30 बजे गांव के उत्तर दिशा में स्थित बाग में उसका भाई अखिलेश गुप्ता रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। आनन फानन में गांव वालों की मौजूदगी में उसे उतारकर एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन उसका शव लेकर जैसे ही घर पहुंचे तुरंत हरिहरपुर चौकी पुलिस भी पहुंच गई। परिवार के लोग अभी अखिलेश को ठीक ढंग से देख भी नहीं पाए थे कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अखिलेश के भाई रमेश का आरोप है कि लाख मनुहार करने के बावजूद भी पुलिस ने परिवार के लोगों को शव देखने का समय नहीं दिया। पुलिस ने अखिलेश का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। आरोप है कि पुलिस ने अखिलेश के मोबाइल से सभी फोटो और वीडियो सहित काॅल रिकार्डिंग भी डिलीट कर दी और पूछने पर चौकी से डांटकर भगा दिया। सोमवार को जब मोबाइल परिजनों को मिला ताे उसमें कोई फोटो, वीडियो नहीं था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है। पिता विनोद कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए एसपी से घटना के जांच की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ महुली भगवान सिंह ने बताया कि परिजनों ने खुद पंचायतनामा दिया था। इसमें उनके गांव के लोगों ने भी हामी भरी थी। मोबाइल से फोटो किसी ने डिलीट नहीं की है।
0000000000000000
मोबाइल में मिला वीडियो, साजिश की ओर कर रहा इशारा
संतकबीरनगर। अखिलेश के भाई रमेश गुप्ता ने बताया कि सोमवार को हरिहरपुर चौकी पुलिस ने अखिलेश का फोन उन्हें सौंप दिया, जिसमें सभी फाेटो और वीडियो डिलीट थे। रमेश ने बताया कि मोबाइल के जानकार उसके एक परिचित ने कुछ वीडियो क्लिप पुन: मोबाइल में वापस कर ली, लेकिन बहुत से फोटो और वीडियो नहीं मिल सके। रिकवर हुए वीडियो में अखिलेश नशे की हालत में किसी पर जान से मारने की साजिश करने की ओर इशारा करते दिख रहा है। कुछ सेकेंड के वीडियो में अचानक अखिलेश के गिरने जैसी आवाज के साथ वीडियो बंद हो जाता है।
00000000000000
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और काॅल डिटेल से उठेगा मौत के रहस्य से पर्दा
संतकबीरनगर। अखिलेश के भाई रमेश गुप्ता ने बताया कि जब वह हरिहरपुर चौकी पर भाई के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी के संबंध में पहुंचा तो चौकी पर मौजूद पुलिस ने यह कहकर भगा दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट जिले पर भेज दी गई है। रमेश का आरोप है कि पुलिस बार-बार आत्महत्या करने की बात कर रही है। उसका कहना है कि अखिलेश के मोबाइल की काॅल डिटेल मौत के रहस्य से पर्दा उठा सकती है। जबकि पुलिस उसकी बात सुनने को राजी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें