फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति समेत छह के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न मारपीट का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के कलेन हरदो गांव निवासी विवाहिता को दहेज के लिए उसके पति सास, ससुर, जेठ, जेठानी व परिवार के अन्य लोग हमेशा प्रताड़ित किया करते थे। जिससे परेशान विवाहिता पुलिस उच्चाधिकारियों का दरवाजा लंबे समय से न्याय के लिए खटखटा रही थी।पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर महिला परामर्श केंद्र (महिला थाना) धनघटा पर आरोपियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

निशा चौरसिया पुत्री रामवृक्ष चौरसिया का आरोप है कि उसकी शादी महुली क्षेत्र के कलेन हरदो गांव निवासी संदीप उर्फ केशव पुत्र पतिराज चौरसिया के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो ससुराली दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। जिसकी पंचायत भी हुई, लेकिन वह लोग बगैर दहेज के कुछ भी मानने को तैयार नहीं हुए। हमेशा मारते पीटते भी थे। यह सब चल ही रहा था वर्ष 2022 में उसके पति दूसरी शादी कर लिए। तभी से महिला न्याय के लिए अधिकारियों का दरवाजा खटखटा रही थी। महिला परामर्श केंद्र की प्रभारी गौरी शुक्ला ने बताया कि इस मामले में निशा के पति संदीप उर्फ केशव, रामप्रसाद, पति राज चौरसिया, सास बासमती, अंगद प्रसाद, कौशल्या देवी के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा,आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें