फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोखरे में गिरने से डूब कर युवक की मौत

Fri, 07 Jul 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
उमेश का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के जिगिना गांव के पश्चिम नवनिर्मित पोखरे में शुक्रवार की शाम को फिसल कर गिरने से डूबकर युवक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के जिगिना निवासी उमेश (32) पुत्र हरि प्रसाद गांव के पश्चिम स्थित नव निर्मित पोखरा के मुंगेर पर खड़े थे। उसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह पोखरे में गिर कर डूब गए। घटना देखकर थोड़ी दूर पर खेत में रोपाई कर रहे मजदूर दौड़ कर पहुंचे। मजदूरों ने तालाब में उतरकर उमेश की तलाश की। कड़ी मशक्कत के बाद उमेश को ढूंढ कर बाहर निकाला। सूचना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों की मदद से परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां देखते ही चिकित्सकों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसओ भगवान सिंह गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक उमेश दो भाई थे। बड़े भाई अरविंद भी मेहनत मजदूरी करते हैं। पीड़ित पिता राजगीर है। मृतक के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा गौरव तीन वर्ष तथा बेटी तृप्ति एक साल की है। पीड़ित मां गेना देवी और पत्नी ज्ञानमती का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें