फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसने का प्रयास कर रहीं पांच महिलाएं पकड़ी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक प्रमुख के पैतृक गांव टिकुईकोल बाबू में स्थित आवास के पीछे से रविवार को घुसने का प्रयास कर रहीं पांच संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस उक्त महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि महिलाएं क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के टिकुईकोल बाबू में स्थित ब्लॉक प्रमुख राम वृक्ष यादव के घर पर रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पांच महिलाएं मुख्य गेट के बजाय पीछे के दरवाजे से अंदर घुसने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान चोरी छुपे महिलाओं को घुसता देख कामवाली महिला ने पहले तो उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब उक्त महिलाएं उसे धक्का देकर बढ़ने लगीं। तो काम वाली महिला के शोर मचाने पर कुछ लोग पहुंच गए। महिलाओं को रोककर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस महिलाओं को थाने पर लाकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के उपरांत महिलाओं के जरिये अपनी ग़लती अहसास करने पर चेतावनी देकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें