फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भतीजे ने दी पुलिस को सूचना तो चाचा को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के टेमा में दो पक्षों के विवाद की सूचना भतीजे ने डायल-100 नंबर को दी। उसी की खुन्नस में मनबढ़ों ने घर में घुस कर चाचा और उसकी बच्चियों की पिटाई कर दी। टेमा निवासी शफीउद्दीन पुत्र शौकत अली का आरोप है कि रविवार सुबह उसके घर के पास ग्राम प्रधान के जरिये खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा था। जिस पर इसरार के परिवार को आपत्ति थी।
विज्ञापन

उक्त के परिवार के जरिये खड़ंजा कार्य रुकवा दिया गया। बाद में उसके भतीजे के जरिये डायल 100 नंबर पर सूचना दी गई। टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने दोनों पक्षों को चौकी कांटे बुलवाया और मामले को निस्तारित कर दिया। उक्त बातों को लेकर इसरार, इकरार, फैजान, शाह आलम व रिजवान शाम ने चौराहे से घर लौटते समय उनके ऊपर लाठी डंडे से प्रहार कर दिया। वह भाग कर घर में छिप गया। उक्त लोगों ने उसे घर से खींचकर बुरी तरह से मारापीटा और घसीटते हुए अपने दरवाजे तक ले गए। शोर मचाने पर उसके बच्चे मौके पर पहुंचे और उसकी बच्चियों को भी मारा पीटा। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें