फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बालिका के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। दूसरी तरफ पीड़िता की मां ने बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी आठ वर्षीय बेटी शुक्रवार की शाम घर में अकेली थी। उसी समय गांव निवासी युवक उसके घर पहुंचा और बालिका के साथ अश्लील हरकत करने लगा, जिसका विरोध बालिका ने किया, तो उसे मारने पीटने की धमकी देकर चुप करा दिया। कुछ देर के बाद आरोपी युवक उसके घर से चला आया। मां जब घर पहुंची तो बालिका ने रोते हुए सारी बातें बताईं। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर पीड़िता को थाने ले गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि बालिका के साथ छेड़छाड़ का केस दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दूसरी तरफ बालिका की मां ने बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें