फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो साल के बच्चे से युवक ने किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के एक गांव के चौराहे पर बुधवार शाम दुकान पर काम करने वाले युवक ने दो साल के मासूम बच्चे से कुकर्म किया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर जब तक लोग पहुंचे, तब तक युवक भाग गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि उसका दो वर्षीय बेटा अपने बाबा के साथ गांव के चौराहे पर गया था। उसी दौरान बच्चे को एक दुकान पर छोड़कर उसके बाबा दवा खरीदने चले गए। आरोप है कि दुकान पर काम करने वाला आरोपी युवक बहला फुसला कर बच्चे से कुकर्म किया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग जुट गए, लेकिन तब तक आरोपी युवक भाग गया।
एसओ भगवान सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ कुकर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। बच्चे को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें