संतकबीरनगर। बेलहर कला क्षेत्र के कड़जवनिया में बृहस्पतिवार को विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बनकटवा गांव निवासी पीड़ित मां गुड्डी ने बताया कि उसका बेटा पंकज (22) पुत्र गेलाही बेलहर खुर्द दोस्त के पास पैसा लेने गया था। लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई, जिसमें उसकी मौत हो गई।
पीड़ित मां ने बताया कि बेटे पंकज की 11 जून को मछली गांव गोरखपुर में शादी हुई थी। चार दिन पहले ही बहू ससुराल आई है और उसका सुहाग उजड़ गया। पत्नी नंदिनी का रो- रो कर बुरा हाल था।
एसओ राम आशीष यादव ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहने था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की मांग की, जिसकी वजह से पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद