फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पल भर का प्यार जता कर दरिंदे, जीवन भर का दे रहे जख्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नामसमझी में सोशल मीडिया से दरिंदों के प्यार के चंगुल में किशोरियां और युवतियां फंस रही हैं। शादी का झांसा देकर दरिंदे उन्हें अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। बाद में शादी का दबाव बनाने पर मुकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस पल भर के प्यार में युवतियों की जिंदगी तबाह हो रही है। ऐसा जख्म पाने के बाद तमाम ऐसी युवतियां है,जो खुद को संभाल कर जीना सीख रही है और उनका सहारा बाप-बाप बन रहे है।
वह कहती हैं कि अब तो बस धोखेबाज दरिंदे को सलाखों के पीछे देखने की हसरत है। मां-बाप से अपनी गलतियों की माफी मांगते हुए वह बस एक ही बात कहती हैं कि पापा कोर्ट में पैरवी करके दरिदे को सजा दिला दो। तभी मेरे कलेजे को ठंडक मिलेगी। काउंसिलिंग के बाद उनके अंदर आई हिम्मत की मदद से पुलिस कोर्ट में उनकी गवाही व अन्य प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है, जिसकी मदद से आरोपियों को सजा हो सकें। संवाद
विज्ञापन


केस नंबर-1
प्रेमी को सजा दिलाने का मकसद
खलीलाबाद शहर की रहने वाली 21 वर्षीय पीड़ित युवती का कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक से फोन से संपर्क हुआ और दोनों में प्यार हो गया। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी की बात करने पर इन्कार कर दिया। पीड़िता की गुहार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जेल भेजा। पीड़िता का कहना है कि उसकी जिंदगी का मकसद है कि आरोपी को कोर्ट से कड़ी सजा हो।
-
केस नंबर -2
दोस्त बन कर तबाह की जिंदगी, परिवार ने संभाला
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती का इंस्टाग्राम के जरिये वर्ष 2018 में इलाहाबाद के युवक से संपर्क हुआ। चार सालों तक दोनों बातचीत करते रहे। वर्ष 2021 में युवक ने युवती को गोरखपुर बुलाया और होटल में उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। वर्ष 2022 में भी उससे होटल में दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से मुकर गया। पीड़िता ने केस दर्ज कराया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने पीड़िता को समझाया। पीड़िता का यही कहना है कि उसे कोर्ट पर भरोसा है। न्याय के लिए वह लड़ेगी।

केस नंबर- 3
पहले शादी पर अड़ी थी, अब सजा पर
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती से महुली क्षेत्र के युवक ने फोन से संपर्क किया। पहले पढ़ाई की बातें करता रहा, बाद में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हो गया और युवती से शादी करने से मुकर गया। पीड़िता ने इस मामले में केस दर्ज कराया। पीड़िता की पीड़ा यही है कि प्यार का ढोंग करके दरिंदे ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी। परिवार का सहारा उसे मिला। उसकी एक ही चाहत है कि आरोपी को कड़ी सजा मिले।
-
समाज में बढ़ रही लैंगिक हिंसा के पीछे सबसे बड़ा कारण गलत समाजीकरण है। आज संयुक्त परिवार का विघटन हो रहा है, और एकल का चलन बढ़ रहा है। एकल परिवार में बच्चों का सही समाजीकरण नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही मोबाइल, इंटरनेट के दुरुपयोग के कारण भी युवाओं में हिंसात्मक प्रवृत्ति बढ़ रही है। परिवार के सहयोग से ही पीड़ित युवतियां उबर पाती है।
- डॉक्टर विजय मिश्रा, समाजशास्त्री

ओपने सोसायटी के चक्कर में भटकाव हो रहा है। पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव बढ़ा है। कई अभिभावक घर में ओपेन सोसायटी की बात बेहिचक करते हैं। बच्चे उसका सही मायने समझे बिना इस सोसायटी का हिस्सा बनने की कोशिश करते हैं। फिल्में, टीवी सीरियल भी प्यार को अलग तरह से परिभाषित करते हैं। बेटा हो या बेटी सभी चीजों का प्रभाव उनके रहन, सहन सोचने के ढंग पर असर डालता है। भटकाव की नौबत तक ले जाता है। ऐसे में काउंसलिंग और परिवार का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

- डॉक्टर मंजू मिश्रा, मनोवैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें