फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पापड़ न मिलने पर बराती-घराती भिड़े, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के रजनौली गांव रविवार की रात आई बरात में बरातियों को पापड़ नहीं मिला तो भंडारियों पर बिफर पड़े। एक बराती ने भंडारी के सिर पर भगौना उठाकर फेंक दिया, तो मामला बिगड़ गया। उसके बाद घरातियों और बरातियों के बीच हुई मारपीट के दौरान बराती पक्ष के दस से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 नंबर की पुलिस पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाई। फिलहाल इस मामले में को भी पक्ष थाने पर तहरीर नहीं दी है।
महुली क्षेत्र के नाथनगर निवासी श्रीनाथ शर्मा के बेटे की शादी रजनौली गांव निवासी राकेश शर्मा की बहन के साथ तय हुई। निर्धारित तारीख के मुताबिक बरात भी रविवार की शाम को पहुंच गई। द्वारपूजा हुआ। कुछ बराती भोजन करने के बाद लौट चुके थे। तो कुछ लोग भोजन करने पहुंचे। उसी समय एक बराती ने पापड़ की मांग की। भंडारी ने जब पापड़ नहीं होने की बात कही तो बराती बिफर पड़े। इसी बीच किसी ने भगौना उठाकर भंडारी के सिर पर पटक दिया। इतना होते ही भंडारी और घराती- बरातियों से भिड़ गए। बराती जान बचाकर भागे तो उन्हें दौड़ा- दौड़ा कर पीटा गया।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने डायल 112 नंबर पर सूचना दे दी। पुलिस जब पहुंची तो मामला शांत हुआ। उसके बाद एक बार फिर जयमाल के समय विवाद हो गया फिर मारपीट हुई। घायल हुए बराती भाग निकले। उन्होंने निजी क्लीनिक में इलाज कराया। गंभीर रूप से घायल हुए नाथ नगर निवासी मनीष, अंशु, अमन, मिठाई लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली लाया गया, जहां उनका उपचार हुआ। उधर बराती बगैर शादी किए लौटने लगे तो गांव के लोग उनको रोककर शादी संपन्न कराई।
विज्ञापन

एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि इस तरह की घटना होने की जानकारी तो मिली है, लेकिन किसी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें