फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी को भगा ले गया गांव का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को गांव का ही युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित भाई का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय बहन सोमवार की रात करीब नौ बजे घर से बाहर नित्य क्रिया के लिए गई थी। उसी दौरान गांव का युवक उसकी बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। एसओ भगवान सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन

-
युवक की पिटाई करने वाले पर केस दर्ज
धनघटा। महुली क्षेत्र के शनिचरा पूर्वी के युवक की पिटाई मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी पर केस दर्ज किया। शनिचरा पूर्वी गांव निवासी बृजेश उर्फ चंचल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि कि 18 जून की शाम साढ़े पांच बजे वह घर से कड़सरा जा रहे थे। रास्ते में उत्तम सिंह ने उसे रोक लिया। आरोप है कि अपशब्द कहते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी ने उसे जानमाल की धमकी भी दी। एसओ भगवान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी उत्तम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें