फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सप्ताह भीतर पूरी करनी थी जांच, बीत गए 26 दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एंबुलेंस चालक के घायल अर्जुन को रास्ते में नेदुला के पास फेंक देने के मामले की जांच की गति बेहद सुस्त है। डीएम ने सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था, लेकिन 26 दिन गुजर गए और जांच अभी पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सांसद प्रवीण निषाद, विधायक सदर अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से डीएम को सात जून को पत्र दिया था, जिसमें कहा कि छह जून की शाम सात बजे दुधारा क्षेत्र के कविता गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी थी, जिसमें कोतवाली क्षेत्र के लेडुआ गांव निवासी बाइक सवार विजय और विक्रम की मौत हो गई, जबकि अर्जुन घायल हो गया।
हादसे के उपरांत 108 नंबर की एबुलेंस से उक्त घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन एंबुलेंस चालक ने अर्जुन को जिला अस्पताल न पहुंचा कर उसे सड़क के किनारे फेंक दिया। घटना के बारे में सीएमओ और सीएमएस को सूचना दी गई, लेकिन किसी के जरिये दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक है।
विज्ञापन

डीएम से शिकायत करके दोषियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने आठ जून को ही इस प्रकरण की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की टीम गठित कर दी थी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रकरण की तत्काल निष्पक्ष जांच करें। जांच आख्या एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएं।
इसी बीच एडीएम राजस्व वित्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव का तबादला हो गया। एडीएम राजस्व का प्रभार एडीएम न्यायिक अभय मिश्रा को मिला। जांच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी कि इसी बीच सांसद प्रवीण निषाद ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रकरण से अवगत कराया। सीएमओ और सीएमएस की शिकायत की। बाद में एडीएम राजस्व एवं वित्त जय प्रकाश की तैनाती हुई। आलम यह है कि जांच की गति बेहद सुस्त है।
सीडीओ संत कुमार ने बताया कि प्रकरण से जुड़े साक्ष्य का संकलन किया जा रहा है। इसमें वादी मुकदमा, घायल अर्जुन के अलावा सीएमओ औ सीएमएस का बयान दर्ज किया जाएगा। इसमें एबुलेंस से जुड़े दो कर्मियों का बयान रह गया है। जल्द ही जांच पूरी करके रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी जाएगी। डीएम संदीप कुमार ने बताया कि जांच टीम को निर्देश दिया गया है कि जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रेषित करें, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें