बखिरा। शनिवार की शाम को एक सराफा कारोबारी, उसके पुत्र व नन्दौर से एक व्यक्ति को क्राइम ब्रांच गोरखपुर व खजनी पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। टीम की इस कार्रवाई को लेकर कस्बे में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बखिरा कस्बे में शाम को क्राइम ब्रांच गोरखपुर व खजनी पुलिस कस्बे के एक सराफा कारोबारी की दुकान पर आकर पूछताछ करने लगी। इस दौरान दुकान में ग्राहकों की भीड़ जमा थी। पुलिस को देखकर ग्राहकों में अफरा तफरी मच गई। दर्जनों की संख्या में कस्बे के लोग भी जुट गए। इस बीच जबतक लोग कुछ समझ पाते टीम सराफा कारोबारी व उनके बेटे को अपने साथ पूछताछ के लिए लेकर चली गई।
जानकारी मिली है कि टीम एक अन्य व्यक्ति को नन्दौर से भी लेकर साथ में ले गई है। बखिरा पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गोरखपुर से क्राइम ब्रांच की टीम किसी मामले में पूछताछ के लिए सराफा कारोबारी को साथ में लेकर गई है।