फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : सोनबरसा और नावन की टीम ने जीते मैच

Mon, 19 Jan 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली के कुड़वा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र के कुड़वा में वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 के आठवें दिन के प्रतियोगिता का पहला मैच सोनबरसा और नेतवापुर के बीच खेला गया। नेतवापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 68 रन बनाकर सोनबरसा को 69 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सोनबरसा ने छह ओवर में 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन


दूसरा मैच नावन और सोनहन के बीच खेला गया। सोनहन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। नावन की टीम ने बैटिंग करते हुए 7 ओवर में 84 रन बनाकर सोनहन के टीम को जीत के लिए 85 रन लक्ष्य दिया। 7 ओवर में सोनहन की टीम 76 रन ही बना पाई। इस प्रकार नावन ने इस मैच को 8 रन से जीत लिया। अगला मैच नावन बी और रूपीन के बीच खेला गया। नावन बी ने बैटिंग करते हुए 7 ओवर में 71 रन बनाकर रूपीन को 72 रन का लक्ष्य दिया। रूपीन की टीम ने सात ओवर में 68 रन ही बना सकी। नावन बी ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सउद, मोहम्मद फैज, अरसद, अरसलान, सलमान, अर्सलान, हिफजुर्रहमान, अकरम सेख, सलमान लाला, अरमान हमजा सहित तमाम लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें