पौली के कुड़वा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता-संवाद
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र के कुड़वा में वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 के 11वें दिन नावन, गोविंदगंज और रामपुर ने अपने-अपने मैच जीत लिए। पहला मैच नावन और पसड़ा के बीच खेला गया। नावन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 70 रन बनाए। पसड़ा की टीम को 71 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पसड़ा की टीम 7 ओवर में महज 50 रन ही बना पाई। इस प्रकार नावन की टीम ने 20 रन से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच गोविंदगंज और जयरामपट्टी के बीच खेला गया। जयरामपट्टी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 ओवर में 65 रन बनाकर गोविंदगंज की टीम को जीत के लिए 66 रन का लक्ष्य दिया। गोविदगंज की टीम ने 6 ओवर में ही 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
अगला मैच रामपुर और गागरगाड के बीच खेला गया। रामपुर ने बैटिंग करते हुए 7 ओवर में 84 रन बनाकर गागरगाड को 85 रन लक्ष्य दिया। गागरगाड की टीम 7 ओवर में 60 रन ही बना पाई। इस प्रकार रामपुर की टीम ने मैच जीत लिया। इस मौके पर मोहम्मद फैज, अरसद, अरसलान, सलमान, अर्सलान, हिफजुर्रहमान, अकरम सेख, सलमान लाला, अरमान हमजा, आदित्य यादव अभिनव, जयप्रकाश पाल, सूर्य प्रकाश सिंह, कमलेश तिवारी, सुनील, राहुल अग्रहरि आदि मौजूद रहे।