मेंहदूपार में क्रिकेट खेलते हुए खिलाड़ी
- फोटो : सांकेतिक
धर्मसिंहवा। मेंहदूपार में क्रिकेट प्रतियोगिता में छठे दिन दो मैच जीतकर मदुआपुर की टीम ने फाइनल में जगह बना ली। शनिवार को मेंहदूपार व मदुआपुर के टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। शुक्रवार को हुए मैच में धर्मसिंहवा व मुसहरा की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।
मेंहदूपार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला मैच मुसहरा व मदुआपुर के बीच खेला गया। मुसहरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में सात विकेट खोकर 48 रन बनाए। जबकि मदुआपुर के टीम ने छठे ओवर में 49 रन बनाकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मैच धर्मसिंहवा व मदुआपुर के बीच खेला गया। धर्मसिंहवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 109 रन बनाए। जबकि मदुआपुर की टीम नौवें ओवर में ही दो विकेट खोकर 110 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस प्रकार मदुआपुर की टीम फाइनल में पहुंच गई। शनिवार को मेंहदूपार व मदुआपुर के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इस दौरान देवेश पांडेय, हरिओम शुक्ला, शिवम पांडेय, विपिन कुमार, आनंद साहनी, छोटू शुक्ला, निशान्त त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।