फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : कड़सरा ने हरिहरपुर को 42 रन से हराकर जीता खिताबी मुकाबला

Fri, 09 May 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
आदर्श क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को शील्ड प्रदान करते विधायक गणेश चौहान 
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के बढ़या बाग में चल रहे आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें कड़सरा की टीम विजेता बनी। इसमें अर्द्ध शतकीय पारी खेलने वाले प्रवीण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता और उपविजेता टीम को धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान और सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

बढ़या बाग में चल रहे आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को हरिहरपुर और कड़सरा के बीच खेला गया। इसमें निर्धारित 10 ओवर के मैच में करसड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 127 रन का योगदान किया। जवाब में उतरी हरिहरपुर की टीम मात्र 85 रन पर पवेलियन लौट गई। प्रवीण गिल ने 53 रन का योगदान देकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

इस दौरान सूरज शर्मा, प्रदीप सिंह, गौरव यादव, शिवम गुप्ता, गौरव गुप्ता, अंकित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें