फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिल्प कला को बना सकते हैं रोजगार का साधन

Wed, 27 Aug 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पीएम श्री योजना के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि शिल्प कला को लोग रोजगार का साधन बना सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. सबीहा मुमताज ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका सोनिया ने कहा कि वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की यह एक सराहनीय पहल है। तीन दिवसीय शिल्प कला जागरूकता का कार्यक्रम निश्चित ही हमारी छात्राओं, माता, बहनों के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा एवं इसको वह रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनकर अपनी आय का स्रोत बना सकती हैं। हस्तशिल्प का महत्व बहु आयामी है।
इसमें एक सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, रोजगार सृजन, पर्यावरण अनुकूलन, उत्पादन तथा व्यक्तिगत रचनात्मकता को बढ़ावा देना शामिल है। यह हमारे आर्थिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ाते हैं। इसमें हम कम पूंजी में निवेश करके अच्छे रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस अचार्टर्ड अकाउंटेंट विनय शंकर पांडेय, सभासद पंकज मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी देवी प्रसाद त्रिपाठी, राजेश कुमार पाल, प्रवीण कुमार, दया निधि त्रिपाठी, बेनी माधव इंटर कॉलेज बखिरा के प्रधानाचार्य राघवेंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ. नीतू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें