मुखलिसपुर चौराहे पर कोविड़ का पालन नही कर रहे लोग।
- फोटो : KHALILABAD
कोरोना बरकरार, मास्क लगाना भूले लोग
- शहर में सोशल डिस्टेंसिंग का भी नहीं दिख रहा पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन नहीं हो रहा है। शहर में अधिकतर लोग बिना मास्क लगाए ही घूम रहे हैं। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी देखने को नहीं मिल रहा है।
सरकार का निर्देश है कि मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखा जाए लेकिन शहर में लोग बेपरवाह नजर आ रहे हैं। रविवार को खलीलाबाद में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जगह-जगह भीड़भाड़ दिखी। इसमें अधिकतर लोग बिना मास्क लगाए थे।
जिले में कोरोना के आठ मरीज हैं। इसके साथ ही कोरोना टीकाकरण का अभियान चल रहा है। इस दौरान यह संदेश दिए जा रहे हैं कि टीकाकरण के बाद भी मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। वैसे महाराष्ट्र, केरल सहित पांच राज्यों में कोरोना संकमण के मामले बढ़े हैं। ऐसे में इस बात की चिंता है कि अगर लोग बेपरवाह रहे तो फिर संक्रमण बढ़ सकता है। खलीलाबाद के बरदहिया बाजार, गोला बाजार में काफी भीड़ देखी गई। इस भीड़ के बीच लोग खरीदारी करते नजर आए। इनमें से अधिकतर लोग बिना मास्क के थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी देखने को नहीं मिला। यही स्थिति मेंहदावल बाईपास पर देखी गई। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक नियंत्रण कर लिया गया है लेकिन अभी भी लोगों को मास्क के बगैर घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें, ताकि कोरोना को हराया जा सके।