फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कांवड़ लेकर लाैट रहे चचेरे भाइयों की बस्ती में हाईवे पर हादसे में माैत

Mon, 21 Jul 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
आकाश यादव की फाइल फोटो
विज्ञापन
लोहरौली/बेलहर। कांवड़ लेकर लौट रहे बेलहरकला क्षेत्र के भिटिया गांव के निवासी चचेरे भाइयों आकाश (22) और राजकुमार (30) की बस्ती में फोरलेन पर हुए हादसे में माैत हो गई। इस घटना के बाद गांव के लोग इस कदर गमगीन थे कि गांव में चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन

आकाश अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता था, एक सप्ताह पहले ही वह गांव में बड़ी मां से मिलने आया था। घटना से गांव का हर व्यक्ति आहत दिखाई दे रहा था। भिटियां गांव के अर्जुन यादव पुत्र लहरु यादव, आकाश यादव पुत्र प्रेमचन्द्र उर्फ भोला यादव और राजकुमार यादव पुत्र उजागिर यादव मोटरसाइकिल से जल भरने अयोध्या गए थे। राजकुमार पिछले चार साल से कांवड़ लाकर जल चढ़ाता था।

इस बार उसका चचेरा भाई आकाश भी उसके साथ बाइक से कांवड़ यात्रा में चला गया। लाैटते समय बस्ती में एक बाइक में टक्कर में दोनों की माैत हो गई। जानकारी पर गांव से कुछ लोग राजकुमार का शव लेने बस्ती गए। उनके पहचान के बाद राजकुमार के शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन


वहीं आकाश के शव को लोग मेडिकल काॅलेज गोरखपुर से लेकर घर आए। दोपहर 12 बजे के करीब गांव में जब उसका शव पहुंचा तो वहां पर मातम छा गया। बाद में बेलहरकला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संतकबीरनगर जिला मुख्यालय को भेजा जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद बस्ती और संतकबीरनगर से दोनों शव देर शाम गांव में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें