संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश ने मंगलवार को विभिन्न तिथियों पर अवकाश घोषित किया है।
जनपद न्यायाधीश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष एवं महामंत्री सिविल बार एसोसिएशन एवं जनपद बार एसोसिएशन की सहमति व डीएम द्वारा जारी अवकाश सूची वर्ष 2024 के आधार पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसमें 15 जनवरी सोमवार को मकर संक्राति, पांच अप्रैल शुक्रवार जमात-उल-विदा, 19 अगस्त सोमवार रक्षाबंधन, 16 सितंबर सोमवार बारावफात और 31 अक्तूबर गुरुवार को दीपावली का अवकाश रहेगा। इसके अलावा होली अवकाश 24 मार्च एवं दशहरा अवकाश 13 अक्तूबर दिन रविवार को अवकाश घोषित है। इसरी वजह से 24 मार्च के स्थान पर 26 मार्च को होली एवं 13 अक्तूबर के स्थान पर 14 को दशहरा का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।