सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग पर स्थित दुधारा थाना क्षेत्र के चोरहां गांव के छपिया माफी मोड़ के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक सड़क के किनारे पोल पर जा टकरायाए जिससे पोल क्षतिग्रस्त और तार टूट गया। गनीमत रही कि उस समय बिजली सप्लाई नहीं रही। ट्रक ड्राइवर व खलासी को कोई चोट नहीं आई। ट्रक लेकर ड्राइवर फरार हो गया।
सोमवार को सुबह नौ बजे के करीब मेंहदावल की ओर से बस्ती की ओर ट्रक जा रहा था। इस दौरान चोरहा गांव के पास छपिया माफी मोड़ पर एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली पोल में जा टकराया। बिजली पोल क्षतिग्रस्त और बिजली टूट गया। गनीमत रहा कि इस दौरान बिजली तार में सप्लाई नही रही अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। बिजली उपकेंद्र करमाखान के जेई इंद्रेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्यूबल पर बिजली सप्लाई के लिए पोल लगाया गया था। ट्रक की टक्कर से पोल व तार टूट गया है। मामले को उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही बिजली पोल व तार बदल दिया जाएगा। जिससे ट्यूबवेल बिजली सप्लाई ठीक हो सके। पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नही है।