फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ऑटो की किस्त नहीं देने पर दंपती को जानमाल की धमकी, तीन पर प्राथमिकी

Mon, 23 Mar 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर की कार्रवाई
विज्ञापन


संतकबीरनगर। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर दंपती को जानमाल की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। महुली पुलिस ने आरोपी हरिनंदन उपाध्याय, विवेक कुमार व आदर्श गौतम निवासी अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि ऑटो की किस्त नहीं देने पर कर्मियों ने जानमाल की धमकी है।
विज्ञापन

बेलवा गांव निवासी गरिमा ने बताया कि उनके पति ने एक कंपनी से ऑटो फाइनेंस कराया था। कंपनी वाले उनके पास फोन करके किस्त मांग रहे थे। रुपये देने में असमर्थता जताने पर आरोपी हरिनंदन उपाध्याय, विवेक कुमार व आदर्श गौतम निवासी अज्ञात थाना महुली उन्हें व उनके पति को गाली व जानमाल की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि ने मामले में महिला की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें