संतकबीरनगर। साथ-साथ कार्यक्रम के तहत रविवार को महिला थाने के परिवार परामर्श केेंद्र में एक मामला आया, जिसमें पति-पत्नी का विवाद था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर साथ रहने के लिए राजी किया। महिला थाने की एसओ मंजू सिंह ने बताया कि प्रमिला देवी और मुकेश कुमार के बीच पारिवारिक कलह की बात को लेकर तथा आपसी मन-मुटाव के कारण विगत कुछ वर्षों से एक-दुसरे से अलग रह रहे थे। जिनकी काउंसलिंग कर उन्हें उनके परिवारजनों को काफी समझा-बुझाकर उनके मध्य उत्पन्न मन-मुटाव व गलत फहमियों को दूर किया गया। दोनाें को एक साथ रहने की बात पर राजी कर हंसी-खुशी विदा किया गया।