फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दहेज हत्या का आरोपी पति भेजा गया जेल

Mon, 02 Oct 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के जसवल भरवलिया में विवाहिता की दहेज के लिए हुई हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को बौर ब्यास तिराहे के पास आरोपी पति को गिरफ्तार किया। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि जसवल भरवलिया में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। पति सर्प दंश से पत्नी की मौत होने की बात बता रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई। पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी पुत्री का विवाह रिंकू के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले हुआ था । उक्त अभियुक्त व उसके परिजन उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते रहते थे और तरह-तरह से प्रताड़ित करते रहते थे। 27 सितंबर की रात्रि में उसकी पुत्री को मार दिया गया है। पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया। रविवार को सूचना के आधार पर आरोपी पति रिंकू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें