फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टेंपो की चपेट में आने से दंपती घायल

Thu, 11 May 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। बृहस्पतिवार की दोपहर धनघटा में स्थित एलआईसी ऑफिस के सामने टेंपो की चपेट में आने से वृद्ध दंपती घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बता डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने टेंपों को कब्जे में लेने के बाद अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुठही खुर्द गांव निवासी प्रियंका गुप्ता पुत्री निरंजन गुप्ता का कहना है कि उनके पिता निरंजन गुप्ता और माता फेंकना देवी धनघटा चौराहे से पैदल घर की तरफ जा रही थीं। जब वे एलआईसी ऑफिस के सामने पहुंचे तो पीछे से आए टेंपो की चपेट में आ गए।
दोनों लोग गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने बताया कि टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है और अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें