फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी के विरोध पर भाई-बहन को पीटा

Thu, 11 May 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से दूसरे गांव के तीन युवकों ने छेड़खानी की। विरोध पर किशोरी और उसके भाई की पिटाई की। इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

एक महिला का आरोप है कि नौ मई को उसकी बेटी घर के पश्चिम तरबूज की फसल की रखवाली कर रही थी। उसी दौरान शाम चार बजे बगल गांव के तीन युवक पहुंच गए और उसकी बेटी से छेड़खानी की।
उसी दौरान उसका 13 वर्षीय बेटा पहुंच गया और शोर मचाया। आरोपियों ने उसके बेटे की पिटाई की। बचाव में गई बेटी को जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी राजेश, राकेश और मेघनाथ के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, पाॅक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें