फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दंपती ने पड़ोसी का सिर फोड़ा, केस दर्ज

Wed, 17 Sep 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के दुघरा गांव में दंपती के विवाद में बीच-बचाव करने गए युुवक का दंपती ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि दुघरा गांव निवासी देवबीर राय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 सितंबर को शाम 5 बजे अपने घर से खेत की तरफ जा रहे थे। उसी समय गांव के रत्नेश राय का अपनी पत्नी से विवाद हो रहा था। उनके सामने से डायल 112 की गाड़ी जा रही थी। पड़ोसी होने की वजह से वह वहां पर सहानुभूति से चले गए। उनको देखते ही रत्नेश राय उग्र होकर गाली देते हुए मारने पीटने लगे और किसी धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर दिए। जिससे उनके सिर पर काफी गंभीर चोट आया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें