फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Wed, 17 Sep 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मार्ग दुर्घटना के मामले में पीड़ित की तहरीर मिलने पर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी अंकित गुप्ता ने कोर्ट में दी शिकायत में बताया कि 12 जून को दिन में करीब 9 बजे उनके पिता शिवकुमार गुप्ता और बेचन प्रसाद बाइक लेकर खलीलाबाद से भुवरिया जा रहे थे। खलीलाबाद शहर के सरैया बाईपास पर कार चालक ने तेज गति व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए आकर बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर पीछे बैठे पिता शिवकुमार को काफी गंभीर व प्राणघातक चोट आया। जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा है और अभी भी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। कोतवाल ने बताया कि मामले में ज्ञात कार चालक अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें