धनघटा। थाना क्षेत्र के सिरसी (धनपुरवा) गांव में रंजिश में घर में घुसकर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में सिरसी (धनपुरवा) निवासी सुनीता देवी पत्नी रामजनक कुमार ने जानकारी दी कि 13 जुलाई की शाम करीब सात बजे गांव के जैकी राय और जीवन उर्फ अश्वनी राय पुरानी में उनके घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने गालियां देते हुए उनके पति रामजनक कुमार की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
बीच-बचाव में आईं उनकी सास रामदेई के साथ भी मारपीट की। एसओ दिलीप कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद