संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के जूरी में भूमि विवाद में कुछ लोगों ने महिला की पिटाई कर दी।
जूरी निवासी माधुरी पत्नी सोमनाथ का आरोप है कि 25 जून को भूमि विवाद को लेकर गांव के वंशीलाल,
पत्नी मैना देवी के साथ उसे अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर लोगों ने उसे मारा पीटा और जानमाल की धमकी दी। पिटाई से उसे गंभीर चोटें आईं। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद