फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश /विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जैनुद्दीन अंसारी ने शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। विशेष लोक अभियोजक फौजदारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने थाना महुली में प्रार्थनापत्र दिया, जिसमें कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री 31 मार्च को रात दो बजे घर से लापता हो गई। खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। आरोप है कि वह आरोपी से मोबाइल पर बात करती थी। तहरीर के आधार पर महुली पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपी कोर्ट में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया और कहा कि वह निर्दोष है। उसने किसी को बहला-फुसलाकर भगाया नहीं है और न ही पीड़िता से दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक फौजदारी ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि अपराध गंभीर प्रवृत्ति का है। आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने भी अपने बयान में अभियोजन कथानक की पुष्टि की है। कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें