नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के 103 ग्राम पंचायतो में ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए को मतगणना रविवार की सुबह 7.15 बजे शुरू हुई।
एसडीएम गौरव श्रीवास्तव व आरो कायम हुसेन के नेतृत्व में मतो की गणना कराने
के लिए 11 न्याय पंचायतो के कुल 48 टेबल लगाए गए थे। 11 एआरो द्वारा
टेबलों की निगरानी की जा रही थी। मतगणना को 225 कर्मी मतगणना में लगे थे।
2.30 बजे डीएम डॉ सरोज कुमार एसपी वीपी श्रीवास्तव के साथ मतगणना स्थल पर
पहुंचे।